दिल्ली चुनाव: आप ने जारी की उम्मीदवारों की अंतिम सूची, केजरीवाल नयी दिल्ली से लड़ेंगे चुनाव

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

नयी दिल्ली: 15 दिसंबर (ए) आम आदमी पार्टी (आप) ने आगामी दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए रविवार को 38 उम्मीदवारों के नामों की अपनी अंतिम सूची जारी कर दी। दिल्ली में फरवरी में चुनाव होने की उम्मीद है।

इस सूची के मुताबिक पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल नयी दिल्ली निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे और मुख्यमंत्री आतिशी एक बार फिर कालकाजी से चुनाव मैदान में होंगी।जबकि मंत्री सौरभ भारद्वाज ग्रेटर कैलाश और गोपाल राय बाबरपुर से चुनावी मुकाबला करेंगे. पार्टी ने कुल 38 प्रत्याशियों की सूची जारी की है, जिसमें से ज्यादातर वही चेहरे हैं जिन्होंने 2020 के विधानसभा चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके अलावा, सीएम आतिशी, सौरभ भारद्वाज, इमरान हुसैन, गोपाल राय और मुकेश कुमार अहलावत को भी टिकट दिया गया है। पार्टी के बड़े चेहरों में सोमनाथ भारती, दुर्गेश पाठक और अमानातुल्ला खान को फिर से मौका मिला है।

इन उम्मीदवारों को मिला मौका –

  • बुराड़ी – संजीव झा
  • बादली – अजेश यादव
  • रिठाला – मोहिंदर गोयल
  • बवाना – जय भगवान
  • सुल्तानपुर माजरा – मुकेश कुमार अहलावत
  • नांगलोई जाट – रघुविंदर शौकीन
  • शालीमार बाग – बंदना कुमारी
  • शकुर बस्ती – सत्येंद्र जैन
  • त्रिनगर – प्रीति तोमर
  • वजीरपुर – राजेश गुप्ता
  • मॉडल टाउन – अकिलेश पति त्रिपाठी
  • सदर बाजार – सोम दत्त
  • मटियाला महल – शोएब इकबाल
  • बल्लीमारन – इमरान हुसैन
  • करोल बाग – विशेष रवि
  • मोती नगर – शिव चरण गोयल
  • राजौरी गार्डन – धनवती चंदेला
  • हरि नगर – राज कुमारी ढिल्लों
  • तिलक नगर – जरनैल सिंह
  • विकासपुरी – महिंदर यादव
  • उत्तम नगर – पोश बाल्यान
  • द्वारका – विनय मिश्रा
  • दिल्ली कैंट – वीरेंद्र सिंह काडियान
  • राजेंद्र नगर – दुर्गेश पाठक
  • नई दिल्ली – अरविंद केजरीवाल
  • कस्तुरबा नगर – रमेश पहलवान
  • मालवीय नगर – सोमनाथ भारती
  • महरौली – नरेश यादव
  • अंबेडकर नगर – अजय दत्त
  • संगम विहार – दिनेश मोहनिया
  • ग्रेटर कैलाश – सौरभ भारद्वाज
  • कालकाजी – आतिशी
  • तुगलकाबाद – सही राम
  • ओखला – अमानातुल्ला खान
  • कोंडली – कुलदीप कुमार
  • बाबरपुर – गोपाल राय
  • गोकुलपुर – सुरेंद्र कुमार
FacebookTwitterWhatsapp