नयी दिल्ली/चंडीगढ़: तीन अप्रैल (ए)
भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए।
जम्मू-कश्मीर के एक अधिकारी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता 5.9 थी। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान में 36.398 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 70.878 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित था।
उन्होंने बताया कि भूकंप की गहराई 150 किलोमीटर थी।
चंडीगढ़ निवासी बलदेव चंद ने बताया, “मुझे कुछ सेकंड तक तेज झटके महसूस हुए।’’ वह दूसरी मंजिल पर एक फ्लैट में रहते हैं।
पंजाब के जीरकपुर स्थित एक आवासीय सोसाइटी की 11वीं मंजिल पर रहने वाले अजय कुमार ने कहा, “झटके कुछ सेकंड तक महसूस किए गए। हमने नीचे भागने के बारे में सोचा, लेकिन झटके जल्द ही रुक गए।”