ईडी ने धनशोधन के आरोप में अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के अधिकारी को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 11 अक्टूबर (ए) प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने उद्योगपति अनिल अंबानी के रिलायंस समूह के एक अधिकारी को धन शोधन निरोधक कानून के तहत गिरफ्तार किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि रिलायंस पावर के मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) अशोक पाल को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत शुक्रवार को हिरासत में लिया गया।

ईडी करोड़ों रुपये के बैंक ‘‘धोखाधड़ी’’ मामलों में अनिल अंबानी समूह की कंपनियों की जांच कर रहा है।