मुंबई: 25 फरवरी (ए)
चुनाव अधिकारी विलास आठवले ने अधिसूचना जारी की और बताया कि नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि पांच मार्च है। महाराष्ट्र विधानसभा के सदस्य इस चुनाव में मतदान करेंगे।राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शप) प्रमुख शरद पवार समेत राज्य के सात राज्यसभा सदस्यों का कार्यकाल अप्रैल में समाप्त हो रहा है। शरद पवार ने अभी तक यह स्पष्ट नहीं किया है कि वे दोबारा चुनाव लड़ेंगे या नहीं।
आठवले ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच छह मार्च को होगी, जबकि नामांकन वापस लेने की अंतिम तिथि नौ मार्च है।
अधिसूचना में कहा गया है कि यदि आवश्यक हुआ तो 16 मार्च को सुबह नौ बजे से शाम चार बजे तक विधान भवन में मतदान होगा और उसके बाद मतगणना होगी।