पटना में पूर्व सैनिक की गोली मारकर हत्या

पटना बिहार
Spread the love

पटना: 19 फरवरी (ए) बिहार की राजधानी पटना के गोपालपुर इलाके में बृहस्पतिवार को 50 वर्षीय सेवानिवृत्त सैनिक की कथित तौर पर उसके ही एक रिश्तेदार ने गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।मृतक की पहचान तेजनंदन राय के रूप में की गई है।

पटना (पूर्व) के पुलिस अधीक्षक (एसपी) परिचय कुमार ने बताया, “हमें दोपहर दो बजकर 15 मिनट पर सूचना मिली कि एक व्यक्ति को गोली मारी गई है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को नजदीकी सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। आरोपी तेजनंदन पर गोली चलाने के बाद फरार हो गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।”

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में भूमि विवाद को घटना का कारण माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, मुख्य आरोपी तेजनंदन का ही एक रिश्तेदार है।

कुमार ने कहा, “इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। मामले की जांच जारी है।”