पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 4 की मौत, कई लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


शामली, 01अक्टूबर (ए)। यूपी में शामली के कैराना में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो जाने से 4 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि कई अन्य लोग घायल हो गए । कुछ लोगों के मकान के मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और स्थानीय लोग इन्हें निकालने में जुटे हुए हैं। आला अधिकारी भी मौके पर पहुंचे हैं। दीपावली नजदीक होने के कारण यहां बड़ी संख्या में पटाखा बनाने की बात सामने आ रही है। 
मिली जानकारी के अनुसार कैराना कस्बे में रजवाहे के किनारे पर स्थित पटाखा फैक्ट्री में शुक्रवार शाम करीब पांच बजे भीषण विस्फोट हुआ। आवास सुनकर बड़े इलाके में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंचे लोगों ने देखा तो फैक्ट्री का मलबा बिखरा पड़ा था। सूत्रों का कहना है कि चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है। लोगों के चीथड़े तक उड़ गए थे। इससे मृतकों की शिनाख्त नहीं हो पाई है। एक घायल को अस्पताल भेजा गया है।
पटाखा फैक्ट्री यहां कैसे और कब से चल रही थी। इस बारे में अभी कोई भी बोलने को तैयार नहीं है। आशंका जताई जा रही है कि यहां अवैध रूप से फैक्ट्री चलाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज करा दिया गया है। डीएम जसजीत कौर और एसपी  एसपी सूकीर्ति माधव ने मौके पर जाकर मुआयना किया। बताया जाता है कि फैक्ट्री में करीब दो दर्जन लोग काम करते थे। शुक्रवार को इनमें से करीब आधे लोग अवकाश पर थे। इसके फैक्ट्री में 7-8 लोग ही काम पर आए थे

Facebook
Twitter
Whatsapp