नयी दिल्ली: 23 फरवरी (ए
यह घटना 20 फरवरी को रात करीब 8.30 बजे हुयी, जब चौधरी एंटरप्राइजेज नामक इकाई के सह-मालिक रवि अपनी फैक्टरी से मोटरसाइकिल पर निकल रहे थे।इसी बीच कुछ अज्ञात लोगों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया और उसके बाद हमलावर फरार हो गए।पुलिस ने बताया कि संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया और हमलावरों का पता लगाने के लिए कई टीम गठित की गई।जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 19 फरवरी को रवि और फैक्ट्री में काम करने वाले मजदूर राहिद उर्फ राहिल के बीच काम को लेकर विवाद हुआ था। आरोप है कि विवाद के दौरान रवि ने राहिद को थप्पड़ मार दिया था। इसी अपमान का बदला लेने के लिए राहिद ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। पुलिस उपायुक्त के अनुसार 22 फरवरी को पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर मेट्रो विहार फेज-2, होलंबी कलां निवासी अभय उर्फ हनुमान (19), रितिक (18) और एक किशोर को पकड़ लिया। इनके कब्जे से हत्या में प्रयुक्त चाकू, स्प्लेंडर मोटरसाइकिल और खून से सने कपड़े बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, मामले में अन्य आरोपितों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही