पीलीभीत: 20 जनवरी (ए)
जिले में घुंघचाई की पुलिस ने छापेमारी के दौरान 375 बोतल नकली कफ सिरप, साथ ही खाली बोतलें, ढक्कन, रैपर, उपकरण, एक गैस सिलेंडर और एक मोटरसाइकिल बरामद की।पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रतीक दहिया ने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी सुरेश कुमार (41) के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और ट्रेड मार्क्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।