ईरान के हमले के बाद कुवैत में अमेरिकी दूतावास परिसर में आग और धुआं देखा गया

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: दो मार्च (ए) कुवैत में ईरान के हमले के बाद सोमवार को यहां स्थित अमेरिकी दूतावास परिसर के भीतर से आग की लपटें और धुआं उठता देखा गया। एपी  एजेंसी को प्राप्त एक वीडियो में इलाके में धुआं और सायरन बजने की आवाजें सुनाई दे रही हैं।

इससे पहले, अमेरिका ने कुवैत में मौजूद अपने नागरिकों को सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने और घरों के भीतर रहने की तत्काल चेतावनी जारी की थी। चेतावनी में बिना विस्तार से जानकारी दिए कहा गया था: “दूतावास न आएं।”कुवैत में अमेरिकी दूतावास ने चेतावनी दी है कि देश में मिसाइल और ड्रोन हमलों का खतरा लगातार बना हुआ है। दूतावास ने एक बयान में कहा कुवैत में अमेरिकी नागरिकों से अनुरोध है कि वे सुरक्षित स्थान पर रहें, किसी हमले की स्थिति में सुरक्षा योजनाओं की समीक्षा करें और संभावित हमलों के प्रति सतर्क रहें। बयान में यह भी बताया गया कि दूतावास का सारा स्टाफ फिलहाल सुरक्षित स्थानों में मौजूद है और स्थिति पर निगरानी जारी है।