नयी दिल्ली: आठ नवंबर (ए)
अधिकारियों ने बताया कि नाथूपुरा स्थित वरदान पैलेस में आग लगने की सूचना सुबह करीब 6.41 बजे मिली।
अधिकारियों ने बताया कि आग एक अस्थायी टिन-शेड से शुरू हुई और बैंक्वेट हॉल परिसर में लगभग 1,500 वर्ग गज में फैल गई।
दिल्ली अग्निशमन सेवा के एक अधिकारी ने बताया, आग पर सुबह करीब 7.50 बजे तक काबू पा लिया गया और अग्निशमन अभियान सुबह 8.20 बजे समाप्त हो गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने या घायल होने की सूचना नहीं है।