नयी दिल्ली: 18 अप्रैल (ए)
आधिकारिक तौर पर फताअली को विदेश मंत्रालय में तलब करने को लेकर कोई बयान जारी नहीं किया गया है। ईरान द्वारा शुक्रवार को वाणिज्यिक यातायात के लिए जलमार्ग को खोलने की घोषणा के बाद कई वाणिज्यिक जहाजों ने होर्मुज जलडमरूमध्य को पार करने का प्रयास किया।
ईरान ने शनिवार को अमेरिका पर दोनों पक्षों के बीच हुए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और घोषणा की कि उसने एक बार फिर होर्मुज जलडमरूमध्य को बंद कर दिया है।
उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर राजदूत के समक्ष कड़ा विरोध दर्ज कराया गया। सूत्रों ने बताया कि भारतीय नौसेना इस घटना की जानकारी जुटाने की कोशिश कर रही है। इस बीच मिली जानकारी के मुताबिक कम से कम दो भारतीय व ग्रीस तेल टैंकरों ने अपना रास्ता बदल लिया है। सिर्फ भारतीय ही नहीं, ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक कई तेल टैंकर जो फारसी खाड़ी में हॉर्मुज जलडमरूमध्य से गुजरने के लिए आगे बढ़ रहे थे उन्होंने अपना रास्ता बदल लिया है और उन्हें वापस लौटते देखा जा रहा है। होर्मुज स्ट्रेट को लेकर जहाज मालिकों और तेल व्यापारियों में अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है।