पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म, आरोपी व्यक्ति गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ दुर्ग
Spread the love

दुर्ग: 11 अप्रैल (ए)) छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में पुलिस ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जिले के उतई थाना क्षेत्र में शुक्रवार को पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में पुलिस ने धनेश्वर साहू (35) को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना शुक्रवार दोपहर को उताई पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। बच्ची स्कूल से घर लौटने के बाद चॉकलेट खरीदने के लिए पास की एक दुकान पर गई थी। उन्होंने बताया कि दुकान पर मौजूद आरोपी धनेश्वर साहू (35) बच्ची को चॉकलेट देने के बहाने से अपने घर ले गया।जब बच्ची काफी देर तक घर नहीं लौटी, तो परिवार वालों तलाश की। दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद गांव के दो युवकों ने कुएं के पास रखे एक बोरे में कुछ हलचल देखी। जब उन्होंने बोरा खोला, तो उसके अंदर वह बच्ची मिली। उसका मुंह तकिए के कवर से बांधा हुआ था। वह गहरे सदमे में थी। पाटन इलाके की पुलिस ने बताया कि बच्ची की मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने आगे बताया कि अब बच्ची की हालत स्थिर है। इस घटना के बाद लोगों में भारी गुस्सा फैल गया। नाराज गांव वालों ने स्थानीय पुलिस थाने को घेर लिया और आरोपी के लिए मौत की सजा की मांग करने लगे।