डेढ़ महीने तक कोचिंग संचालक दसवीं की छात्रा से जबरन बनाता रहा शारीरिक संबंध,मामला खुला तो—

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


भोपाल,12 फरवरी (ए)। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक कोचिंग संचालक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ने शिक्षक और छात्रा के रिश्तों को शर्मसार करते हुए 10वीं कक्षा की छात्रा से न केवल दुष्कर्म किया, बल्कि उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इतना ही नहीं आरोपी डरा-धमकाकर डेढ़ महीने तक छात्रा का शारीरिक शोषण करता रहा। पुलिस ने आरोपी कोचिंग संचालक को अब गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। शिव नगर में रहने वाली 16 साल की पीड़िता कक्षा दसवीं में पढ़ती है। उसने पुलिस को बताया कि वो विनोद गौर कोचिंग क्लास में कोचिंग पढ़ने जाती थी उसे विनोद सर पढ़ाते थे। 31 दिसंबर को नए साल 2021 का जश्न मनाने के लिए बुलाया था इस दौरान उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने बताया कि जब उसने विरोध किया तो उसे जान से मारने की धमकी दी गई। इसके बाद विनोद सर लगातार डेढ़ महीने तक दुष्कर्म करते रहे। आरोपी की प्रताड़ना से परेशान पीड़िता कोचिंग जाने से भी डरने लगी थी। लेकिन परिजनों के डर से वो कोचिंग जाती रही। पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी पिछले कुछ दिनों से गुमसुम रह रही थी। कोचिंग का समय होते ही वो डरने लगती थी। जब उससे तनाव का कारण पूछा तो वो रोने लगी। हालांकि बाद में उसने बताया कि कोचिंग में विनोद सर उसके साथ गलत काम करते हैं। कोचिंग में इस तरह का मामला सामने आने के बाद पुलिस अब कोचिंग की दूसरी लड़कियों के संपर्क में है और उनसे पूछताछ कर रही है
ताकि मामले की जड़ का पता लगाया जा सके. फिलहाल पुलिस आरोपी विनोद से पूछताछ में जुटी हुई है। माना जा रहा है कि वो कई और भी खुलासे कर सकता ।

FacebookTwitterWhatsapp