नयी दिल्ली: 16 फरवरी (ए)
सूत्रों के अनुसार, बोरा ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे को अपना त्यागपत्र भेज दिया है। खरगे को लिखे पत्र में उन्होंने दावा किया है कि पार्टी नेतृत्व द्वारा उनकी अनदेखी की जा रही है और प्रदेश इकाई में उन्हें उचित स्थान नहीं दिया जा रहा है।बोरा 2021 से 2025 तक कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष रहे और पिछले साल उनकी जगह गौरव गोगोई ने ली थी। वह असम में दो बार विधायक रह चुके हैं।