भाजपा में शामिल हुईं पूर्व कांग्रेस नेता किरण चौधरी, बेटी श्रुति चौधरी

राष्ट्रीय
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

नयी दिल्ली: 19 जून (ए) कांग्रेस से इस्तीफा देने के अगले ही दिन हरियाणा की वरिष्ठ नेता किरण चौधरी और उनकी बेटी श्रुति चौधरी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का दामन थाम लिया।

यहां पार्टी मुख्यालय में एक संवाददाता सम्मेलन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर और राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ की मौजूदगी में दोनों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।किरण चौधरी और श्रुति चौधरी ने मंगलवार को कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था और आरोप लगाया था कि पार्टी की प्रदेश इकाई को ‘निजी जागीर’ की तरह चलाया जा रहा है। उनका परोक्ष इशारा हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा की ओर माना जा रहा है।किरण चौधरी हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री बंसीलाल की पुत्रवधू हैं और भिवानी जिले की तोशाम विधानसभा से विधायक हैं।

FacebookTwitterWhatsapp