कीव: छह अप्रैल (एपी) रूस के एक ड्रोन हमले में यूक्रेन के दक्षिणी बंदरगाह शहर ओडेसा में दो महिलाओं और एक छोटे बच्चे की मौत हो गई, जबकि खेरसॉन में रूसी गोलाबारी में एक बुजुर्ग महिला की जान चली गयी। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।
इस बीच, यूक्रेन ने लंबी दूरी के ड्रोन से काला सागर स्थित रूसी बंदरगाह को निशाना बनाया, जो तेल निर्यात की दृष्टि से महत्वपूर्ण है।
