मध्यप्रदेश में चार साल की बच्ची से बलात्कार, अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज

जबलपुर मध्य प्रदेश
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp

जबलपुर: 28 अप्रैल (ए) मध्यप्रदेश के जबलपुर में चार साल की बच्ची के साथ अज्ञात व्यक्ति ने बलात्कार किया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि यह घटना मझगवा थाना क्षेत्र के एक गांव में 26 अप्रैल की रात को हुई।

मझगवा थाना प्रभारी धन्नू सिंह ने बताया, “लड़की एक शादी समारोह में जाने के लिए तैयार होकर घर से निकली थी। हालांकि, थोड़ी देर बाद ही वह लापता हो गई और फिर उसके परिजनों ने तलाश शुरू कर दी। रात करीब 10 बजे उसे घर से महज 200 मीटर की दूरी पर पाया गया। उसके निजी अंगों पर चोट के निशान थे।”

सिंह के अनुसार, लड़की को जबलपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस को कुछ सुराग मिले हैं और आरोपी को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

FacebookTwitterWhatsapp