रात में टॉयलेट गई किशोरी से गैंगरेप,अचेत अवस्था में छोड़कर आरोपी गांव से फरार

उत्तर प्रदेश कन्नौज
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


कन्नौज, 07 मार्च (ए)। यूपी के कन्नौज जिले के सौरिख इलाके में 17 साल की लड़की से गैंगरेप की घटना का मामला सामने आया है। घटना के बाद रविवार को अचेत हाल में पड़ी मिली लड़की को देखकर परिजनों में कोहराम मच गया। लड़की की मां ने गांव के चार लोगों पर गैंगरेप करने का आरोप लगाया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन में लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। पुलिस ने मां की तहरीर के आधार पर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना में जिन लोगों पर गैंगरेप का आरोप है वह सभी गांव से फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एक आरोपी के भाई को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।  जानकारी के अनुसार सौरिख थाना क्षेत्र की रहने वाली 17 साल की लड़की शनिवार की रात परिवार के साथ घर पर सो रही थी। पुलिस को पीड़िता की मां ने बताया कि रात को उसकी बेटी चारपाई से अचानक गायब हो गई। मां ने उसकी सूचना परिवार के अन्य सदस्यों को दी। इसके बाद सभी ने बेटी की खोजबीन शुरू कर दी। रविवार को अगले दिन खोजबीन के दौरान उसकी बेटी अचेत अवस्था में पड़ोसी के खाली मकान में बने कमरे में पड़ी मिली। लड़की के अचेत अवस्था में पड़ी होने की खबर से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। मामले की जानकारी जब पुलिस को मिली तो आनन-फानन वह भी घटनास्थल पर दौड़ पड़ी। पुलिस ने यहां परिजनों से मामले की पूरी जानकारी ली। इसके बाद लड़की को मेडिकल के लिए अस्पताल ले गए। इस बीच पीड़िता से जब घटना के बारे में पूछा गया तो उसने कुछ याद न होने की बात कही। पीड़िता ने बताया कि रात 12 बजे वह टॉयलेट जाने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव के करन, गुड्डू, टिल्लू और एक अन्य युवक ने उसको नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद वह बेहोश हो गई। फिर उसके साथ क्या हुआ उसे कुछ भी याद नहीं है। वहीं पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी बेटी रात को शौच के लिए निकली तो गांव के ही चार लोगों ने उसे बेहोश करके उसके साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। बाद में अचेत अवस्था में फेंककर सभी फरार हो गए। 

FacebookTwitterWhatsapp