मुंबई: एक जनवरी (ए)
अधिकारी ने बताया कि विशिष्ट सूचना के आधार पर डीआरआई के अधिकारियों ने बुधवार को बहरीन से आए एक यात्री को रोका।उन्होंने बताया कि यात्री के सामान की तलाशी लेने पर 12 कैप्सूल बरामद किए गए जिनमें सोने का चूरा भर था और उनका वजन 3.05 किलोग्राम था।
अधिकारी के अनुसार, जांच से बचने के लिए इन कैप्सूलों को पानी की एक बोतल के अंदर छिपाकर रखा गया था। बरामद किया गया सोना 24 कैरेट शुद्धता का है, जिसकी कीमत 3.89 करोड़ रुपये आंकी गई है।
उन्होंने बताया कि सोना जब्त कर लिया गया है और मामले की जांच जारी है।