समाजवादी परफ्यूम बनाने वाले इत्र कारोबारी सपा नेता के घर और दफ्तर में आयकर का छापा

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


लखनऊ- कानपुर , 23 दिसंबर (ए)। यूपी के कानपुर में आयकर विभाग ने गुरुवार सुबह सपा नेता पंपी जैन के करीबी इत्र कारोबारी पीयूष जैन के घर, फैक्ट्री, आफिस, कोल्ड स्टोर व पेट्रोल पंप पर छापे मारे। आयकर अधिकारियों ने उनके मुंबई और गुजरात स्थित प्रतिष्ठानों पर भी यह कार्रवाई की है। अधिकारियों के मुताबिक करीब 150 करोड़ रुपये की कर अपवंचना का मामला सामने आ रहा है। यह कर अपवंचना मुख्य रूप से मुखौटा कंपनियों के जरिए की गई। बताया जाता हैं कि
आनंदपुरी निवासी पीयूष जैन मूलरूप से कन्नौज के छिपत्ती के रहने वाले हैं। उनका वहां घर, इत्र की फैक्ट्री, कोल्ड स्टोर, पेट्रोल पंप भी है। जिस मोहल्ले में वह रहते हैं, वहीं सपा नेता पंपी जैन का भी घर है। पीयूष जैन का मुंबई में भी घर, हेड आफिस और शोरूम है। उनकी कंपनियां भी मुंबई में ही पंजीकृत हैं। उनके खिलाफ छापे की कार्रवाई सुबह 11 बजे एक साथ सभी जगह शुरू हुई। छापे के लिए मुंबई की टीम आई थी। मुंबई की टीम के नेतृत्व में ही कानपुर के आयकर अधिकारियों की टीम ने छापे मारे। छापे के आयकर की टीम नोट गिनने वाली मशीन लेकर अपने साथ आनंदपुरी पहुंची। अधिकारियों के मुताबिक पीयूष जैन की करीब 40 कंपनियां हैं जिनमें दो मिडिल ईस्ट में भी हैं। इनका इत्र कन्नौज में बनता है, वहीं मुंबई में इनका शोरूम है जहां से इत्र को पूरे देश में बेचा जाता है। साथ ही विदेश में निर्यात भी किया जाता है।
 बताया जाता हैं कि पीयूष जैन का कन्नौज में इत्र का बड़ा कारोबार है। पीयूष जैन के परिवार की पम्मी जैन समाजवादी पार्टी की नेता है और उन्हें सपा का फाइनेंसर भी माना जाता है। हाल ही में जैन परिवार ने ‘समाजवादी परफ्यूम’ लॉन्चिंग की थी, तभी से वह सरकार के निशाने पर थे। छापेमारी में आयकर विभाग को इत्र व्यापारी पीयूष जैन के घर छापे में कैश के अलावा अहम दस्तावेज भी बरामद किए हैं। परिवार के सभी सदस्यों को घर पर रखा गया है। किसी को भी बाहर जाने की इजाजत नहीं है। परिजनों से दस्तावेजों के बारे में पूछताछ की जा रही है।

Facebook
Twitter
Whatsapp