बेंगलुरु: तीन मार्च (ए) पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के कारण अबू धाबी में फंसे भारतीय यात्री सोमवार रात यहां केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचे और उनके चेहरे पर राहत नजर आई।
यात्रियों ने बताया कि खाड़ी देश में मिसाइल हमले की आशंका के बीच वे तनावपूर्ण माहौल से गुजर रहे थे। सुरक्षित स्वदेश लौटने पर उन्होंने एतिहाद एयरवेज, अबू धाबी सरकार और भारत सरकार का आभार जताया, जिन्होंने व्यवधान के दौरान उनके ठहरने और परिवहन की व्यवस्था की।
