जांच में किया गया दावा, ईरान के स्कूल पर हमला अमेरिका ने किया था

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

यरूशलम: नौ मार्च (ए)) खोजी पत्रकारिता करने वाले नीदरलैंड स्थित समूह ‘बैलिंगकैट’ का कहना है कि हाल में जारी किया गया एक वीडियो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के इस दावे का खंडन करता प्रतीत होता है कि पश्चिम एशिया में चल रहे युद्ध की शुरुआत में एक ईरानी स्कूल में हुए विस्फोट के लिए ईरान खुद जिम्मेदार था, जिसमें 165 से अधिक लोग मारे गए थे।

यह दावा ऐसे समय किया गया है जब कई सबूत 28 फरवरी को हुए हमले के लिए अमेरिका की संलिप्तता की ओर इशारा कर रहे हैं। हमले में ईरान के दक्षिणी प्रांत होर्मोजगान के मीनाब स्थित रिवोल्यूशनरी गार्ड के एक अड्डे के पास स्कूल को निशाना बनाया गया था।