
अमेरिका का ईरान में मिलिट्री ठिकानों पर हमले लगातार जारी है। अमेरिकी सेना की तरफ से हमले के वीडियो भी जारी किए जा रहे हैं जिनमें ईरान के मिलिट्री ठिकाने को मिसाइल और बम से उड़ाते हुए देखा जा सकता है। अमेरिका और इज़राइल ने पिछले दो दिनों में ईरान के अंदर 2,000 से ज्यादा टारगेट्स पर हमले किए हैं। इन हमलों में खामेनेई के कंपाउंड के अलावा मिसाइल स्टोर, एयर डिफेंस सिस्टम, नेवी प्रॉपर्टीज और अहम सैन्य बुनियादी ढांचों को टारगेट किया गया है और ये हमले अभी रुके नहीं हैं। ईरान पर अमेरिका और इजरायल के हमले अब भी जारी हैं और ये कब थमेगा ये कहना मुश्किल है।
एक तरफ जहां ईरान ने यरुशलम, तेल अवीव और किरयात ओनो में हमले किए तो इजरायल ने भी तेहरान में कल रात जबरदस्त बमबारी की। तेहरान में ईरान के स्टेट टीवी के दफ्तर पर भी हमले हुए। वहीं, ईरान ने भी इजरायल के बाहर अमेरिकी बेस को निशाना बनाया। ईरान ने बहरीन और इराक में अमेरिकी बेस पर हमले किए जिसमें काफी नुकसान की खबर है।