दुबई: 19 मार्च (एपी) ईरान द्वारा किए गए मिसाइल हमले से उत्तरी इजराइल में बिजली ग्रिड क्षतिग्रस्त हो गया है। इजराइल के ऊर्जा मंत्री एली कोहेन ने यह जानकारी दी।
कोहेन ने कहा कि उत्तरी इजराइल में बिजली ग्रिड को कुछ नुकसान पहुंचा है और कर्मचारियों ने कुछ क्षेत्रों में बिजली आपूर्ति बहाल कर दी है और उन क्षेत्रों में भी बिजली बहाल करने का प्रयास जारी है जहां अब भी बिजली नहीं है।
इस बीच इजराइली मीडिया ने उत्तरी शहर हाइफा में तेल रिफाइनरी से उठते काले धुएं की तस्वीरें दिखाईं। मीडिया के अनुसार शुरुआती आकलन से पता चलता है कि ईरानी क्लस्टर बम का एक हिस्सा रिफाइनरी से टकराया।