ईरान ने अपने परमाणु केंद्रों को निशाना बनाए जाने की बात कही

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 27 मार्च (एपी) ईरान की सरकारी मीडिया ने कहा कि शुक्रवार को देश के परमाणु केंद्रों पर हमला किया गया है। इससे कुछ घंटे पहले इजराइल ने ईरान में हमले तेज करने और उनका दायरा बढ़ाने की चेतावनी दी थी।

सरकारी समाचार एजेंसी इरना ने खबर दी है कि भारी जल संयंत्र और ‘येलोकेक’ उत्पादन संयंत्र पर हमले हुए हैं

ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन (IRNA) की रिपोर्ट के अनुसार, एक भारी जल संयंत्र और एक येलोकेक उत्पादन संयंत्र पर हमला किया गया. येलोकेक कच्चे अयस्क से अशुद्धियों को हटाने के बाद यूरेनियम का कॉनसेंट्रेड फॉर्म होता है. भारी जल का उपयोग  परमाणु रिएक्टरों में मॉडरेटर के रूप में किया जाता है.परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि अराक में शाहिद खोंडाब भारी जल परिसर और यज़्द प्रांत में अर्दकान येलोकेक उत्पादन संयंत्र को निशाना बनाया गया. एजेंसी ने कहा कि हमलों में कोई हताहत नहीं हुआ और कंटेमिनेशन का कोई खतरा नहीं है. इजरायल ने पिछले साल जून में भी अराक संयंत्र पर हमला किया था. इन हमलों की खबर तब आई जब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया कि युद्ध समाप्त करने के लिए बातचीत अच्छी चल रही है और तेहरान को होर्मुज जलडमरूमध्य खोलने के लिए और समय दिया है. हालांकि, ईरान ने पीछे हटने का कोई संकेत नहीं दिया है.