हवाई हमले में ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को निशाना बनाया गया, अमेरिका ने भेजे और सैनिक

अंतरराष्ट्रीय
Spread the love

दुबई: 21 मार्च (ए) ईरान के नतांज परमाणु संयंत्र को शनिवार को एक हवाई हमले में निशाना बनाया गया। ईरान की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘मिजान’ ने यह जानकारी दी।

इजराइली रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज़ ने कहा कि आने वाले सप्ताह में ईरान के खिलाफ हमलों में ‘‘काफी वृद्धि’’ होगी।इजरायली सेना ने कहा कि उसने शनिवार तड़के तेहरान में उन ठिकानों पर हमले किए जिन्हें उसने रिजाइम टारगेट बताया। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों के हवाले से खबर दी गई है कि ईरान ने हाल ही में हिंद महासागर में स्थित डिएगो गार्सिया के अमेरिकी-ब्रिटिश सैन्य अड्डे की ओर दो बैलिस्टिक मिसाइलें दागीं। ईरान से लगभग 2,500 मील (4,000 किमी) दूर स्थित इस अड्डे पर दोनों में से कोई भी मिसाइल नहीं गिरी, लेकिन इस घटना से संकेत मिलता है कि तेहरान के पास पहले की तुलना में अधिक दूरी तक मार करने की क्षमता हो सकती है। रिपोर्टों के मुताबिक, एक मिसाइल बीच रास्ते में ही विफल हो गई, जबकि दूसरी को एक अमेरिकी युद्धपोत ने रोक लिया, हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि उसे सफलतापूर्वक नष्ट किया गया या नहीं। पेंटागन ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। उधर ईरान की तसनीम समाचार एजेंसी द्वारा जारी एक बयान में संगठन ने कहा, ‘अमेरिका और कब्जा करने वाले जायोनी शासन द्वारा हमारे देश के खिलाफ किए गए आपराधिक हमलों के बाद, आज सुबह नतांज संवर्धन परिसर को निशाना बनाया गया।’ इसमें यह भी कहा गया कि मध्य ईरान के इस इलाके में ‘रेडियोएक्टिव पदार्थों के लीक होने की कोई रिपोर्ट नहीं मिली।ईरान के परमाणु ऊर्जा संगठन ने कहा कि नतांज में स्थित ‘शाहिद अहमदी रोशन’ संवर्धन केंद्र पर हमला किया गया। संगठन ने इस हमले को अमेरिका और इजराइल द्वारा किए गए आपराधिक हमले बताया।संगठन ने आगे कहा कि शनिवार को किया गया यह हमला अंतरराष्ट्रीय कानून का उल्लंघन है। इसके साथ ही, यह ‘परमाणु हथियारों के अप्रसार पर संधि’ (NPT) के तहत की गई प्रतिबद्धताओं और परमाणु सुरक्षा से जुड़े अन्य नियमों का भी उल्लंघन है।