इस्लामाबाद: 29 मार्च (एपी) इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने दक्षिणी लेबनान पर हमलों का दायरा बढ़ाने की रविवार को घोषणा की।
नेतन्याहू ने कहा कि इजराइल लेबनान में ‘‘मौजूदा सुरक्षा पट्टी’’ का विस्तार करेगा क्योंकि इजराइली सेना ईरान समर्थित हिजबुल्ला चरमपंथी समूह को निशाना बनाना जारी रखेगी।
नेतन्याहू ने उत्तरी कमान से जारी वीडियो संदेश में कहा कि उन्होंने सेना को मौजूदा सुरक्षा क्षेत्र को और बढ़ाने का निर्देश दिया है। उन्होंने साफ कहा कि इस्राइल अब अपनी उत्तरी सीमा पर किसी भी खतरे को बर्दाश्त नहीं करेगा। यह फैसला ऐसे समय में आया है जब सीमा पर लगातार झड़पें हो रही हैं और हालात और बिगड़ने का खतरा बना हुआ है।