बेरूत: 28 मार्च (एपी) दक्षिणी लेबनान पर शनिवार को इजराइली हवाई हमले में तीन पत्रकारों की मौत हो गई, जो इजराइल-हिजबुल्ला युद्ध की कवरेज कर रहे थे। यह जानकारी उनके टीवी चैनलों ने दी।
हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी ने बताया कि उसके वरिष्ठ संवाददाता अली शोएब की शनिवार को दक्षिणी लेबनान में मौत हो गई।
हिजबुल्ला के अल-मनार टीवी के लंबे समय से संवाददाता रहे अली शोएब को दक्षिणी लेबनान में शनिवार को हमलों में मौत हो गई। इस्राइली सेना ने दावा किया है कि शोएब को निशाना बनाया गया था। इस्राइल ने अली शोएब पर हिजबुल्ला के खुफिया संचालक होने का आरोप लगाया। हालांकि, इसके कोई सबूत पेश नहीं किए।वहीं, बेरूत स्थित पैन-अरब अल-मायादीन टीवी ने बताया कि इसी हवाई हमले में पत्रकार फातिमा फातुनी की भी मौत हो गई। वह अपने वीडियो पत्रकार और भाई मोहम्मद के साथ दक्षिणी क्षेत्र जेजीन में थीं। हमले से ठीक पहले फातिमा दक्षिणी लेबनान से लाइव रिपोर्टिंग कर रही थीं।लेबनान के शीर्ष अधिकारियों ने इस हमले की कड़ी निंदा की है। राष्ट्रपति जोसेफ औन ने इसे एक घृणित अपराध बताया, जो पत्रकारों की रक्षा करने वाले सभी कानूनों और समझौतों का उल्लंघन करता है। अल-मनार ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि इस्राइली हवाई हमले में पत्रकारों को निशाना बनाया गया। अली शोएब एक प्रसिद्ध लेबनानी युद्ध संवाददाता थे और लगभग तीन दशकों तक अल-मनार के लिए दक्षिण लेबनान से रिपोर्टिंग करते थे।