झारखंड की सांसद, कांग्रेस विधायक ने शिबू सोरेन के लिए भारत रत्न की मांग की

झारखण्ड रांची
Spread the love

रांची: छह अगस्त (ए)) राज्यसभा सदस्य और झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की नेता महुआ माजी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत रत्न देने की बुधवार को मांग की।

उन्होंने यह मांग झामुमो के सह-संस्थापक के अंतिम संस्कार के एक दिन बाद की। शिबू सोरेन का सोमवार को दिल्ली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। उनकी उम्र 81 साल थी।