कानपुर पुलिस ने नौ राज्यों में फैले फर्जी डिग्री गिरोह का भंडाफोड़, चार सदस्य गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश कानपुर नगर
Spread the love

कानपुर: 19 फरवरी (ए) कानपुर पुलिस ने कम से कम नौ राज्यों में सक्रिय फर्जी डिग्री उपलब्ध कराने वाले एक संगठित गिरोह का बृहस्पतिवार को भंडाफोड़ कर चार लोगों को गिरफ्तार किया और 14 विश्वविद्यालयों से जुड़े लगभग 900 जाली अंकपत्र व दस्तावेज जब्त किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल ने बताया कि आरोपी यहां किदवई नगर स्थित ‘शैल ग्रुप ऑफ एजुकेशन’ नामक कार्यालय से यह गिरोह संचालित कर रहे थे। गिरोह कथित तौर पर उम्मीदवारों को परीक्षा दिए बिना हाईस्कूल (10वीं) से लेकर बीटेक, बी फार्म और एलएलबी जैसे पाठ्यक्रमों तक के अकादमिक प्रमाणपत्र उपलब्ध कराता था।