चंदौली (उप्र) 25 अक्टूबर (ए)
पुलिस के अनुसार घायल चालक को कड़ी मशक्क्त के बाद केबिन से बाहर निकाला गया और प्राथमिक उपचार के बाद उसे वाराणसी स्थित बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर किया गया है।सदर कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजय सिंह ने बताया कि घटना एनएच-19 पर लीलापुर रेलवे क्रासिंग स्थित एक ओवरब्रिज के पास हुई।
उन्होंने बताया कि घटना से पहले वहां सड़क किनारे गिट्टी लदा एक ट्रक पहले से खड़ा था। वह सोनभद्र से बिहार जा रहा था। वहीं ट्रेलर मुल्तानी मिट्टी लादकर तेज रफ्तार में बिहार की तरफ जा रहा था।
सिंह ने बताया कि इस बीच ट्रेलर का चालक स्टेयरिंग नियंत्रण खो बैठा जिसके चलते यह दुर्घटना हुई। हादसे में खलासी की मौत हो गई जबकि चालक घायल हो गया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृत खलासी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की पहचान बिहार के रोहतास जिले के बहरा गांव निवासी सूर्यदेव यादव (50) के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक आनंद (45) राजस्थान प्रदेश के अजमेर जिले का रहने वाला है।
उन्होंने बताया कि मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।