इस्लामाबाद: 29 जनवरी (ए)
सैनिकों को संबोधित करते हुए मुनीर ने उनके उच्च मनोबल, पेशेवर दक्षता और परिचालन तत्परता की सराहना की।
पाकिस्तानी सेना के भी प्रमुख मुनीर ने इस बात की पुष्टि की कि सशस्त्र बल पाकिस्तान की संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए हर तरह के खतरों के खिलाफ पूरी तरह से तैयार हैं। उन्होंने भविष्य के युद्धक्षेत्र और सुरक्षा चुनौतियों की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अधिकतम तत्परता बनाए रखने की आवश्यकता पर जोर दिया।
सेना ने कहा, ‘‘सीडीएफ और सेना प्रमुख ने इस बात पर प्रकाश डाला कि पाकिस्तानी सशस्त्र बल कई क्षेत्रों में बड़े बदलाव से गुजर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘भविष्य में तकनीकी रणनीति भौतिक सैन्य गतिविधियों का स्थान लेंगी और आक्रामक एवं रक्षात्मक अभियानों को अंजाम देने के तरीके में मौलिक परिवर्तन आएगा। इसलिए, पाकिस्तानी सशस्त्र बल तेजी से प्रौद्योगिकी को अपना रहे हैं और आत्मसात कर रहे हैं। इस प्रक्रिया में नवाचार, स्वदेशीकरण और अनुकूलन मूल आधार बने रहेंगे।’’
मुनीर ने खैरपुर तमेवाली में आयोजित उच्च-तीव्रता वाले मैदानी अभ्यास ‘दृढ़ संकल्प’ का भी अवलोकन किया जिसमें मानवरहित हवाई प्रणाली, उन्नत निगरानी उपकरण, इलेक्ट्रॉनिक युद्ध उपकरण और आधुनिक कमान एवं नियंत्रण तंत्र जैसी विशिष्ट तकनीकों का एकीकरण शामिल था।