फिरोजपुर: आठ जनवरी (ए)
घटना का पता बृहस्पतिवार सुबह चला जब घर में काम करने वाली महिला वहां पहुंची और गेट अंदर से बंद पाया। काफी खटखटाने के बाद भी जब दरवाजा नहीं खुला तो नौकरानी ने किरायेदार और पड़ोसी को इसकी जानकारी दी।पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान 42 वर्षीय अमनदीप सिंह, उनकी पत्नी 40 वर्षीय जसवीर कौर और उनकी बेटियां 10 वर्षीय मनवीर कौर व छह वर्षीय परमीत कौर के रूप में हुई है।एसएसपी भूपिंदर सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह मामला हत्या के बाद आत्महत्या का लगता है। अमनदीप एक बिल्डर और फाइनेंसर था। उसने हाल में एक नया सैलून भी खोला था। पुलिस ने बताया कि परिवार सिर्फ पांच महीने पहले ही अपने मौजूदा घर में आया था और भूतल पर रह रहा था।