बगोटा: 24 मार्च (ए) कोलंबिया के प्यूर्तो लेग्विजामो में सोमवार को एक सैन्य विमान उड़ान भरने के थोड़ी देर बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिससे कम से कम 33 लोगों की मौत हो गई जबकि कम से कम 81 लोग घायल हो गए। शहर के उपमहापौर ने यह जानकारी दी।
विमान में सैनिकों समेत कुल 121 लोग सवार थे।
