एनआईए ने कई राज्यों में फैले हथियार तस्करी मामले के मुख्य सरगना को गिरफ्तार किया

राष्ट्रीय
Spread the love

नयी दिल्ली: 17 दिसंबर (ए)) राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने बिहार से शुरू होकर उत्तरी भारत के विभिन्न हिस्सों में फैले अवैध हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के एक मामले के मुख्य सरगना को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि पटना निवासी कमलकांत वर्मा उर्फ ​​अंकल जी इस मामले में गिरफ्तार होने वाला 11वां आरोपी है।