अबूजा: 12 अप्रैल (एपी) पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की वायु सेना द्वारा देश के पूर्वोत्तर हिस्से में जिहादी विद्रोहियों को निशाना बनाकर किये हमले की जद में एक बाजार के आने से कम से कम 100 लोग मारे गए जबकि कई अन्य घायल हो गए। एक मानवाधिकार समूह और स्थानीय मीडिया ने रविवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने स्वीकार किया है कि हवाई हमले की चपेट में एक बाजार आ गया है, लेकिन उन्होंने विस्तृत जानकारी देने से इनकार कर दिया।
