देह व्यापार में लिप्त चार महिलाओं समेत नौ आरोपी गिरफ्तार

उत्तर प्रदेश सहारनपुर
Spread the love

सहारनपुर (उप्र): छह दिसंबर (ए)) सहारनपुर जिले की सरसावा थाना पुलिस ने कथित तौर पर अनैतिक देह व्यापार में शामिल चार महिलाओं समेत नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

थाना सरसावा पुलिस ने क्षेत्र के एक घर में अनैतिक देह व्यापार का संचालन करने वाली महिला सरगना सहित कुल चार महिलाओं और पांच पुरुषों को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से 24,400 की नकदी, आपतिजनक सामग्री ओर तीन मोटर साइकिल बरामद हुई है।थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) संजीव कुमार ने ‘ बताया कि जिले में अनैतिक देह व्यापार में शामिल लोगों के विरुद्ध चलाये गये अभियान के तहत एक मुखबिर की सूचना पर चार महिलाओं सहित सभी नौ आरोपियों को पूर्वी अफगानान कस्बा, सरसावा से गिरफ्तार कर इनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया। एसएचओ ने बताया कि मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।