पटाखा फोडऩे को लेकर विवाद होने पर गोली चली, एक की मौत

बिहार शेखपुरा
Spread the love
Facebook
Twitter
Linkedin
Pinterest
Whatsapp

शेखपुरा: एक नवंबर (ए) बिहार के शेखपुरा जिले में सिरारी थानाक्षेत्र के महसार गांव में दीपावली की रात बच्चों के पटाखा फोडऩे को लेकर विवाद होने पर एक सेवानिवृत फौजी के कथित रूप से अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला देने पर एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक महिला घायल हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस अधीक्षक बलिराम कुमार चौधरी ने शुक्रवार को बताया बृहस्पतिवार रात्रि दीपावली के अवसर पर गांव में पटाखा जलाने के दौरान बच्चों के बीच विवाद हो गया और उसी बीच फौजी अजय यादव ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली चला दी।चौधरी ने बताया कि गोली लगने से शिव शंकर महतो (45) की मौत हो गई जबकि किरण देवी नामक एक महिला घायल हो गई।

उन्होंने बताया कि गांव में पुलिसबल तैनात किया गया है तथा प्राथमिकी दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापेमारी की जा रही है क्योंकि घटना के बाद वह फरार हो गया।

Facebook
Twitter
Whatsapp