इस्लामाबाद: 20 मई (ए) पाकिस्तान सरकार ने सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर की भारत के साथ हालिया सैन्य संघर्ष में भूमिका के लिए उन्हें मंगलवार को पदोन्नत कर फील्ड मार्शल बनाने का फैसला किया। इसी के साथ वह देश के इतिहास में इस पद पर पदोन्नत होने वाले दूसरे शीर्ष सैन्य अधिकारी बन जाएंगे।
सरकारी टेलीविजन चैनल ने यह खबर दी।
खबर के मुताबिक, मुनीर को पदोन्नत करने का फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में लिया गया।
सरकारी पीटीवी ने कहा कि मंत्रिमंडल ने देश के ‘‘फील्ड मार्शल के रूप में जनरल आसिम मुनीर को पदोन्नत करने’’ का महत्वपूर्ण निर्णय लिया।
इसने कहा कि यह निर्णय भारत के साथ संघर्ष में उनकी ‘‘सफल भूमिका’’ के लिए लिया गया।