न्यूयॉर्क/वाशिंगटन: 25 फरवरी (ए)
अपने संबोधन में ट्रंप ने कहा, “मेरे पहले 10 महीनों में मैंने आठ युद्ध समाप्त किए… कंबोडिया और थाईलैंड… पाकिस्तान और भारत के बीच परमाणु युद्ध हो सकता था। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री ने कहा कि 3.5 करोड़ लोग मारे जाते, अगर मेरा हस्तक्षेप नहीं होता।” यह संघर्ष पिछले वर्ष हुए पहलगाम आतंकी हमले के बाद उत्पन्न हुआ था।ट्रंप पहले भी कई बार कह चुके हैं कि उन्होंने दोनों देशों के बीच संभावित युद्ध टालने में अहम भूमिका निभाई। ट्रंप ने पिछले साल 10 मई के बाद से भारत-पाकिस्तान संघर्ष को रोकने का श्रेय 80 से अधिक बार लिया है। पहले भी वह बोर्ड ऑफ पीस के कार्यक्रम और कई बड़े मौके पर इस दावे को दोहराते आए हैं। हालांकि वो कई बार अपने बातों से यू-टर्न भी ले लेते हैं। हालांकि, भारत पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि पाकिस्तान के साथ सैन्य कार्रवाई रोकने के फैसले में अमेरिका की कोई भूमिका नहीं थी। भारत का कहना है कि संघर्ष विराम का अनुरोध पाकिस्तान के डीजीएमओ की ओर से आया था।