पिकअप-कार में टक्कर, 6 लोगों की मौत

उत्तर प्रदेश संभल
Spread the love

संभल,27 नवंबर (ए)। उत्तर प्रदेश के संभल में गुरुवार की शाम गंगा एक्सप्रेसवे पर एक कार और बोलेरो पिकअप की आमने-सामने हुई टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई तथा दो लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए। टक्कर इतनी गंभीर थी,कि कार चकनाचूर हो गई।

इस हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिनका इलाज चल रहा है. यह दर्दनाक घटना हयातनगर थाना क्षेत्र में खिरनी गांव के नजदीक  उस समय घटी, जब रोहित कुमार, जो कि आदमपुर के एक सर्राफ कारोबारी हैं, अपनी पत्नी रेनू, तीन बच्चों, भांजे कपिल, छोटे भाई की पत्नी गीता, और बहन देववती के साथ अपने पैतृक गांव विसारू (संभल) गए थे, जहां वे भाई डेविड के बेटी के नामकरण समारोह में शामिल होने के बाद, वे वापस लौट रहे थे। दुर्घटना में कार में सवार रेनू (पत्नी), रिया (10 साल की बेटी), भास्कर (7 साल का बेटा), कपिल (भांजा), गीता (देवरानी) और देववती (ननद)  सभी की मौत हो गई. जबकि हादसे के बाद घायल हुए रोहित और उनका दूसरा बेटा जय कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई, और पुलिस समेत कई विभागों के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे।