यरुशलम: 26 फरवरी (ए)
दोनों पक्षों द्वारा पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी विचार-विमर्श किये जाने की उम्मीद है।वार्ता के बाद साझा बयान में पीएम नेतन्याहू ने कहा, “यह एक शानदार विजिट है, एक शानदार विजिट का शानदार नतीजा। यह छोटी लेकिन बहुत ज्यादा प्रोडक्टिव और बहुत ज्यादा दिल को छूने वाली थी। मुझे लगता है कि कल नेसेट में आपके दिल को छूने वाले बयान के बाद इजरायल में किसी की भी आंख सूखी नहीं रही। मैं आपको बता सकता हूं कि तब से हमें ना सिर्फ अपने दिलों में गहराई से देखने का मौका मिला है, बल्कि हमारे दोनों देशों में मौजूद शानदार दिमागों को भी देखने का मौका मिला है।”