नयी दिल्ली: छह मार्च (ए)
मोदी ने कहा कि जो लोग उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए, उनके लिए यह एक लंबी यात्रा का सिर्फ एक कदम है और आगे कई अवसर मौजूद हैं, भविष्य की परीक्षाओं में भी और उन अनेक क्षेत्रों में भी जिनके माध्यम से वे राष्ट्र के प्रति योगदान दे सकते हैं।
प्रधानमंत्री ने कहा कि सिविल सर्विस परीक्षा पास करना जन सेवा की महत्वपूर्ण यात्रा की शुरुआत है। उन्होंने सफल उम्मीदवारों को देश की सेवा करने और लोगों की उम्मीदों को पूरा करने के रास्ते पर आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने उन्हें भी संदेश दिया जिन्हें परीक्षा में मनचाहा परिणाम नहीं मिला होगा। उन्होंने माना कि ऐसे पल मुश्किल हो सकते हैं, लेकिन इस बात पर ज़ोर दिया कि यह बड़ी यात्रा का सिर्फ़ एक कदम है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि भविष्य की परीक्षाओं में और उन कई रास्तों में आगे कई मौके हैं, जिनके ज़रिए लोग देश के लिए योगदान दे सकते हैं। इसके साथ प्रधानमंत्री ने उन्हें आगे के रास्ते के लिए शुभकामनाएं दीं।