गाजियाबाद में व्यापारी के कार्यालय की तलाशी में पुलिस ने देसी पिस्तौल और तलवार बरामद की

उत्तर प्रदेश गाजियाबाद
Spread the love

गाजियाबाद (उप्र): 21 फरवरी (ए)) गाजियाबाद पुलिस ने रेत व्यापारी सुधीर राठी के कार्यालय की तलाशी के दौरान एक तलवार और देसी पिस्तौल बरामद की है। यह तलाशी उनके नौकर की मौत के मामले को सुलझाने के लिए की गई थी। एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने शुक्रवार को राठी को अवैध रूप से हथियार रखने के आरोप में गिरफ्तार किया।