पुलिस हिरासत में प्रियंका गांधी:गेस्ट हाउस में झाड़ू लगाते हुए वीडियो हुआ वायरल

उत्तर प्रदेश लखनऊ
Spread the love
FacebookTwitterLinkedinPinterestWhatsapp


लखनऊ, 04 अक्तूबर (ए)। लखीमपुर खीरी में किसानों के साथ हुई घटना के मद्देनजर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा पीड़ित किसानों के परिजनों से मिलने के लिए रविवार रात को ही लखीमपुर खीरी के लिए निकल पड़ी थीं। उन्हें पहले लखनऊ में ही रोका गया फिर सीतापुर में रोक लिया गया। उन्हें हिरासत में ले लिया गया।
प्रियंका गांधी को सीतापुर के एक गेस्ट हाउस में रखा गया है। इस दौरान उनका झाड़ू लगाते हुए वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि यह वहीं का वीडियो है जहां उन्हें हिरासत में रखा गया है।
इसके पहले प्रियंका गांधी को हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस का दम फूल गया। चप्पे-चप्पे पर नाकाबंदी, हर रास्ते पर बड़े-बड़े अधिकारियों की तैनाती के बाद भी प्रियंका गांधी प्रशासन को चकमा देते हुए आगे बढ़ती रहीं। जैसे ही प्रशासन को पता चलता कि प्रियंका ने रास्ता बदल दिया है, अधिकारियों के हाथ-पांव फूल जाते। उन्हें हिरासत में लेने के लिए यूपी पुलिस को रातभर मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस ने उनके साथ धक्का-मुक्की भी की।

Facebook
Twitter
Whatsapp