ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई की मौत के बाद भारत के कई हिस्सों में प्रदर्शन हुए

राष्ट्रीय
Spread the love

श्रीनगर/लखनऊ: एक मार्च (ए) अमेरिका-इजराइल के हमले में ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत होने के बाद कश्मीर से लेकर कर्नाटक तक, भारत के विभिन्न हिस्सों में शिया समुदाय के लोग रविवार को सड़कों पर उतर आए और उन्होंने इस घटनाक्रम पर आक्रोश एवं दुख व्यक्त किया।

एक प्रदर्शनकारी ने विरोध प्रदर्शन के दौरान कहा कि जिनके खून में गद्दारी है, उन्होंने धोखे से खामेनेई को मार दिया… अगर एक खामेनेई को मारा गया है तो हजारों खामेनेई खड़े हो जाएंगे… इजरायल और अमेरिका धोखेबाज हैं। लखनऊ में एक शोक सभा का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनकारियों ने इजरायल और अमेरिका के विरोध में नारेबाजी भी की।

 

 

खामेनेई की मौत की पुष्टि के बाद श्रीनगर और कश्मीर के दूसरे इलाकों में कुछ लोग प्रदर्शन के लिए सड़कों पर निकले हैं। रमजान का महीना देखते हुए लखनऊ में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। सूत्रों के मुताबिक, पुलिस और प्रशासन मुस्तैदी से अलर्ट मोड में हैं।