नयी दिल्ली: पांच मार्च (ए)
रवि ने सी वी आनंद बोस का स्थान लिया है, जिन्होंने दिन में इस्तीफा दे दिया था।जारी आदेश के मुताबिक शिव प्रकाश शुक्ला को तेलंगाना का राज्यपाल नियुक्त किया गया है। वहीं जिष्णु देव वर्मा को महाराष्ट्र का नया राज्यपाल बनाया गया है। इसके अलावा नंदकिशोर यादव को नगालैंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) सैयद अता हसनैन को बिहार का गवर्नर बनाया गया।तमिलनाडु के गवर्नर आर.एन. रवि को पश्चिम बंगाल का गवर्नर बनाया गया है। केरल के गवर्नर राजेंद्र विश्वनाथ आर्लेकर तमिलनाडु के गवर्नर का काम संभालेंगे। लद्दाख के लेफ्टिनेंट गवर्नर कविंदर गुप्ता को हिमाचल प्रदेश का नया राज्यपाल बनाया गया। केंद्र शासित प्रदेशों में भी बदलाव किए गए हैं। वी.के. सक्सेना को लद्दाख का उपराज्यपाल नियुक्त किया गया है, जबकि तरणजीत सिंह संधू को दिल्ली का नया उपराज्यपाल बनाया गया है।