चेन्नई: नौ मार्च (ए)
द्रमुक के तिरुचि शिवा और कॉन्स्टेंटाइन रविंद्रन, कांग्रेस पार्टी के क्रिस्टोफर मणिकम, द्रमुक के एल के सुधीश, अन्नाद्रमुक के एम थंबी दुरई और पीएमके के अंबुमणि रामदास को विधानसभा सचिवालय के निर्वाचन अधिकारी-अतिरिक्त सचिव आर शांति ने विधिवत निर्वाचित घोषित किया।द्रमुक के सहयोगियों में डीएमडीके और कांग्रेस शामिल है, जबकि पीएमके अन्नाद्रमुक की सहयोगी पार्टी है।
द्रमुक से एनआर एलंगो, तिरुचि एन शिवा, एंथियूर पी सेल्वारासु, कनिमोझी एनवीएन सोमू और अन्नाद्रमुक से एम थंबीदुरई और टीएमसी (मूपनार) के नेता जीके वासन दो अप्रैल, 2026 को अपने कार्यकाल की समाप्ति पर सेवानिवृत्त होंगे। तिरुचि शिवा और थंबीदुरई को फिर से चुना गया है।
अधिकारी ने कहा, छह के नामांकन वैध पाए गए और नियमों के अनुसार स्वीकार किए गए और उन्हें निर्वाचित घोषित किया गया।
पीएमके के संस्थापक एस रामदास के सहयोगी स्वामीनाथन का आवेदन भी खारिज किए गए नामांकनों में शामिल है।