लातूर: 27 दिसंबर (ए)
अधिकारी के अनुसार, तीनों ने जल्द ही हिंसक होकर कासले के सिर पर लाठी से बार-बार वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
अधिकारी ने बताया कि जब कासले के कर्मचारी अजय भरत मोरे ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, तो आरोपियों ने उन पर भी हमला किया और उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया।
इसके बाद हमलावरों ने कैश काउंटर से शराब की बोतलें और 15,000 रुपये लूटे और फरार हो गए।
सूचना मिलते ही निरीक्षक बालाजी भांडे और उनकी टीम चाकुर से घटनास्थल पर पहुंची और जांच शुरू की।
अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और अन्य सूचनाओं के आधार पर उन्होंने शनिवार शाम को पड़ोसी जिले नांदेड़ से तीनों हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया