नासिक: 18 मार्च (ए)
पुलिस ने बताया कि महाराष्ट्र के कई नेता वर्षों से आरोपी अशोक कुमार खरात से मिलते रहे थे।पुलिस सूत्रों के मुताबिक खरात ने अपने ओकस प्रॉपर्टी डीलर एंड डेवलपर्स कार्यालय में गुप्त तरीके से सीसीटीवी कैमरे लगा रखा था। आशंका जताई जा रही है कि वो महिलाओं को भविष्य का डर दिखाकर या अन्य प्रलोभन देकर उनके साथ अत्याचार करता था और उनके वीडियो रिकॉर्ड कर लेता था।जांच के दौरान पुलिस को एक पेनड्राइव मिली है, जिसमें 58 पोर्न वीडियो हैं। इन वीडियो में कई महिलाओं और कथित सेलिब्रिटीज के नाम सामने आने की संभावना है।पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार, अशोक खरात ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने जब जांच शुरू की, तो खरात के कार्यालय से चौंकाने वाले सीसीटीवी फुटेज और वीडियो हाथ लगे। अब नासिक क्राइम ब्रांच यह जांच कर रही है कि इन 58 वीडियो में किन-किन महिलाओं और रसूखदार लोगों के चेहरे हैं। इस खुलासे के बाद कई बड़ी हस्तियों की नींद उड़ गई है। खरात का दावा है कि वह मर्चेंट नेवी से सेवानिवृत्त अधिकारी है और 22 वर्षों तक उसने कई देशों की यात्रा की है। रिटायरमेंट के बाद उसने ब्रह्मांड की उत्पत्ति और रचना के अध्ययन का दावा किया और ज्योतिष के क्षेत्र में स्वर्ण पदक जीतने की बात कही। वो खुद को खुद को ज्योतिष और अंकशास्त्र का विशेषज्ञ बताता था। खरात ‘शिवनिका ट्रस्ट’ का प्रमुख है और ईशानेश्वर मंदिर का प्रबंधन भी देखता था।